Solutions

You can find every subjects svadhyay solutions and other useful solutions.

Breaking

Sunday, 31 May 2026

Std 9 Hindi Ch.23 Jab Maine Paheli Pustak Kharidi Svadhyay Solution || जब मैंने पहली पुस्तक खरीदी ||

 


Q-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :


1. माँ की स्कूली पढ़ाई पर जोर देने से लेखक की पढ़ाई पर क्या असर हुआ?

=> बालक भारती बाहर की पुस्तके, - पत्र - पत्रिकाएँ ज्यादा पढ़ते थे । माँ को चिंता थी की किताबें पढ़े बिना लड़का पास कैसे होगा । एक दिन पिता ने पुत्र से वादा कराया की कक्षा की किताबें भी ध्यान से पढ़ेगा और माँ की चिन्ता दूर करेगा । बालक भारती पर असर हुआ । उन्होंने जी - तोड़ परिश्रम किया, जिससे तीसरी और चौथी कक्षा में उनके अच्छे अंक आए । पाँचवीं में वे फर्स्ट आए तो माँ की आँख में आंसू आ गए उसने बेटे को गले से लगा लिया । इस प्रकार स्कूली पढाई पर माँ के जोर देने से बालक भारती कक्षा की पुस्तके पढ़ें लगे और उन्होंने माँ की चिन्ता दूर की ।


2. लेखक की प्रिय पुस्तक कौन - सी थी ? वे किन बातों से सम्बन्धित थी ?

=> लेखक की प्रिय पुस्तक स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी ‘सत्यार्थ प्रकाश’ थी । तत्कालीन पांखडो का विरोध करने में स्वामीजी ने अदम्य साहस दिखाना था । स्वामीजी मूर्ति - पूजा के विरोधी थे । ईश्वर और सत्य की खोज में वे तीर्थो, जंगलो में खूब भटके थे और उन्होंने साधुओ का संग किया था । वे रूढ़ियों का खंडन करते थे । उन्होंने अपने हत्यारे को क्षमा कर दिया था । इस तरह दयानंदजी से सम्बन्ध रखनेवाली उनके बातें रोचक शैली में उनकी जीवनी में दी गई है ।


3. माँ के दिये हुए रुपयों का लेखक ने क्‍या किया ? क्यों ?

=> माँ ने भारतीजी को पिक्चर देखने के लिए दो रूपये दिये थे । माँ चाहती थी की इन रुपयों से टिकट लेकर लेखक अपना मनोरंजन करे । लेकिन लेखक ने ऐसा नहीं किया । उसने माँ के रुपयों से ‘देवदास’ नाम की पुस्तक खरीद ली । इसका कारण यह है की लेखक मन में किताबें इकठ्ठी करने की धून सवार हो गई थी ।


-----------------------------------


Q-2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो - दो वाक्यों में लिखिए :


1. बचपन में लेखक के घर में कौन - कौन सी पत्रिकाएँ आती थी ?

=> लेखक के घर में ‘आर्यमित्र’ , साप्ताहिक , वेदोदय , ‘सरस्वती और गृहिणी’ ये पत्रिकाएँ आती थी । उनके अलावा ‘बालसखा’ और ‘चमचम’ ये दो बाल पत्रिकाएँ लेखक के लिए आती थी ।


2. बचपन में लेखक को स्वामी दयानन्दजी की जीवनी क्‍यों पसंद थी ?

=> स्वामी दयानंदजी की जीवनी रोचक शैली में लिखी हुई थी और इसमें चित्र भी थे । उसमे स्वामीजी के जीवन की रोमांचक घटनाएँ थी, जो लेखक को प्रभावित करती थी । इसीलिए बचपन में लेखक को स्वामी दयानंदजी की जीवनी अधिक पसंद थी ।


3. लेखक को अंग्रेजी में सबसे अधिक अंक पाने के बाद उपहार में कौन सी दो पुस्तकें मिली थी और उनसे लेखक को क्या जानकारी प्राप्त हुई ?

=> अंग्रेजी में सबसे अधिक अंक पाने पर लेखक को उपहार में दो अंग्रेजी पुस्तकें मिली थी । पहली पुस्तक से लेखक को पक्षियों की जातियों, उनकी बोलियों और आदतों के बारे में जानकारी मिली । दूसरी पुस्तक ‘ट्रस्टी द रग’ थी, जिससे लेखक को पानी के प्रकारो तथा नाविकों और मछलियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई ।


4. लेखक की माँ ने लेखक को कितने रुपये दिये ? क्‍यों ?

=> लेखक की माँ ने लेखक को पिक्चर देखने दो रूपये दिए थे, तो लेखक पुस्तक की दुकान से दस आने की ‘देवदास’ नाम की पुस्तक खरीदते है ।


----------------------------------------------


Q-3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक - एक वाक्य में लिखिए :


1. लेखक को बचपन से क्‍या शौक था?

=> लेखक को बचपन में पाठ्यक्रम से बाहर की पत्रिकाएँ, पुस्तके आदि पढ़ने का शौक था ।


2. लेखक के पिता कहाँ के प्रधान थे?

=> लेखक के पिता रानीमंडी के आर्य समाज संस्था के प्रधान थे ।


3. लेखक की प्रिय पुस्तक कौन सी थी?

=> लेखक की प्रिय पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ थी ।


4. लेखक कौन-सी फिल्‍म देखने गये?

=> माँ ने फिल्म देखने के लिए दो रूपये दिए थे, लेकिन लेखकने ‘देवदास’ नाम की पुस्तक खरीद ली, फिल्म नहीं देखी ।


5. लेखक को माँ की आँखों में आँसू क्‍यों आ गए?

=> लेखक ने जी - तोड़ परिश्रम किया, जिससे तीसरी और चौथी कक्षा में उनके अच्छे अच्छे अंक आए । पाँचवी में वे फर्स्ट आए तो माँ की आँख में आंसू आ गए ।


----------------------------------------


Q-4. निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी शब्द लिखिए :


(1) लाइब्रेरी - ग्रंथालय

(2) थियेटर - चलचित्र-घर

(3) पिक्चर - चित्र

(4) इंडिया - भारत

(5) लाइब्रेरियन - ग्रंथपाल


-----------------------------------


Q-5. निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए :


(1) आरम्भ - अंत

(2) आनंद - शौक

(3) जीवन - मृत्यु

(4) छोटा - बड़ा

(5) दुःख - सुख


-=--------------------------------------


Q-6. निम्नलिखित वाक्यों में से साधारण, संयुक्त तथा मिश्रित वाक्यों को पहचान कर नाम लिखिए :


1. मेरे पिता आर्य-समाज रानी मंडी के प्रधान थे और माँ ने स्त्री शिक्षा के लिए आदर्श कन्या पाठशाला की स्थापना की थी।

=> संयुक्त वाक्य


2. माँ स्कूली पढ़ाई पर जोर देती थी।

=> साधारण वाक्य


3. जल्दी-जल्दी घर लौट आया और दो रुपये में से एक रुपये छह आना माँ के हाथ में रख दिया।

=> संयुक्त वाक्य


4. उनका आशीर्वाद था या मेरा जी-तोड़ परिश्रम के तीसरे चोथे में मेरे अच्छे नम्बर आये और पाँचवें दर्जे में तो मैं फर्स्ट आया।

=> संयुक्त वाक्य


5. उस साल इण्टरमीडिएट पास किया था।

=> साधारण वाक्य


----------------------------------------


Q-7. संधि विग्रह कीजिए :


(1) वीरोचित -
वीर + उचित

(2) रमेश - रमा + ईश

(3) देवोचित - देव + उचित

(4) सुरेश - सुर + ईश


----------------------------------------

👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનની PDF Download કરવા માટે નીચે ક્લિક કરો

----- Send 'Hi" via whatsapp for PDF
( ₹10 Charge will be applicable for PDF )




👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનનો યુટ્યુબ માં વિડિયો જોવા માટે નીચે ક્લિક કરો






-------Thanks for visit------


No comments:

Post a Comment