Solutions

You can find every subjects svadhyay solutions and other useful solutions.

Breaking

Sunday, 31 May 2026

Std 9 Hindi Ch.21 Krantikari Shekhar Ka Bachpan Svadhyay Solution || क्रन्तिकारी शेखर का बचपन ||

 


Q-1. निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर दीजिए :


1. शेखर ने बाहर घूमने-मिलने जाना क्‍यों छोड़ दिया?

=> शेखर ने बाहर घूमने - मिलने जाना छोड़ दिया, क्योकि पहनने के लिए देशी कपडे इसके पास पर्याप्त नहीं थे ।


2. शेखर के मस्तिष्क में कैसी पुकार पहुँचती थी?

=> शेखर के मस्तिष्क में एक नाटक का लेखक होने की पुकार पहुँचती थी ।


3. शेखरने आग कैसे जलाई?

=> शेखर ने घर के दियों से मिट्टी का तेल लेकर आग जलाई ।


4. शेखर गला खोलकर क्‍या गाने लगा?

=> शेखर गला खोलकर गाने लगा “गांधीजी का बोलबाला दुश्मन का मुँह काला ।”


5. अंग्रेजी बालक ने जवाब में क्‍या कहा?

=> अंग्रेजी बालक ने शेखर को चुप देखकर अपना नाम बताया और पूछा - 'क्या तुम स्कुल में पढ़ते हो ?'


---------------------------------------------


Q-2. निम्लिखित प्रश्नो के दो - तीन वाक्य में उत्तर दीजिए :


1. घर के सदस्य बाहर गए तब शेखर ने क्‍या किया?

=> शेखर ने घर के सभी कमरों में से विदेशी कपडे लेकर निचे एक खुली जगह में इकठ्ठे किए । उनके ढेर पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी ।


2. शेखर के नाटक का विषय क्‍या था?

=> शेखर के मन में एक स्वाधीन लोकतंत्र भारत की छबि बसी थी जो महात्मा गाँधी थे । उसमे कताई, बुनाई जैसी गांधीजी की प्रवृतियाँ और असहयोग आंदोलन का समावेश था ।


3. अंग्रेजी बालक के प्रश्न का उत्तर शेखर ने क्‍यों नहीं दिया?

=> अंग्रेजी बालक में अहंकार था । जो अंग्रेजी ज्ञान का परिचय देना चाहता था । शेखर को उसका प्रश्न बुरा और अपमानजनक भी लगा । इसलिए उसने अंग्रेजी बालक का प्रश्न का उत्तर नहीं दिया ।


4. पिता ने क्रृद्ध स्वर में शेखर को क्‍या कहा?

=> शेखर ने अंग्रेजी बालक के प्रश्न का उत्तर नहीं दिया । पिता नहीं चाहते थे की वह बालक शेखर को अंग्रेजी से अनभीज्ञ समजे । इसीलिए उन्होंने क्रुद्ध स्वर में शेखर से कहा, “उत्तर क्यों नहीं दिया ? क्या तुम्हारा मुँह टूट गया है ?”



5. शेखर उत्तर न देने में कैसे बच गया?

=> शेखर ने अंग्रेजी बालक के प्रश्न के उत्तर में चुप था । पिता इस बारे में शेखर को उसके चुप रहने का कारण जानना चाहते थे । किंतु तभी ट्रेन आ गई और शेखर उत्तर देने से बच गया ।


6. घर आकर पिता ने माँ से क्या कहा? क्‍यों?

=> स्टेशन पर शेखर ने अंग्रेजी बालक का उत्तर न देकर चुप रहा था । इससे उन्होंने पिताजी को क्रोध के साथ दुःख भी हुआ था । घर आकर उन्होंने शेखर की माँ से कहा, हमारे लड़के बुध्धु है । किसी के सामने उनका मुँह ही नहीं खुलता ।


--------------------------------------------


Q-3. सविस्तार उत्तर लिखिए :


1. शेखर के मन में विदेशी मात्र के प्रति घृणा क्‍यों हो गई थी?

=> महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था तो चारो ओर स्वदेशी की लहर थी। शेखर के मन पर भी गहरा असर पड़ा। वह गांधीजी के प्रति श्रध्धा रखता था। गांधीजी विदेशी वस्तु का विरोध करते थे। विदेशी वस्तुएँ देश की पराधीनता की प्रतिक बन गई थी। इसीलिए शेखर के मन में विदेशी मात्र के प्रति घृणा हो गई थी।



2. शेखर के घर में अंग्रेजी भाषा के प्रति गहरा प्रभाव था, ऐसा हम कैसे कह सकते हैं?

=> शेखर के पिता और भाई घर में अंग्रेजी में बात करते थे । शेखर को भी बात करने को प्रोत्साहित करते थे । शेखर की पहली आया इसाई थी और अंग्रेजी बोलती थी । उसका पहला गुरु एक अमरीकन मिशनरी था, जो अंग्रेजी बोलता था । शेखर को लगता है की अंग्रेजी ही उसके परिवार की मातृभाषा हो । परिवार मै ऐसा अंग्रेजी के प्रति प्रेम देखकर कह सकते है की शेखर के घर में अंग्रेजी भाषा का गहरा प्रभाव था ।


3. शेखर का चरित्र-चित्रण कीजिए।

=> शेखर एक कोमल मन का किशोर है । गांधीजी के आंदोलन का उस पर गहरा प्रभाव पड़ा । उन्होंने अपने घर के विदेशी वस्त्रो को ख़ुशी ख़ुशी जला देता है । वह माध्यम का विध्यार्थी पर उसे घृणा थी अंग्रेजी भाषा से उसे नफरत करता है । वह हिंदी पढ़ने में रूचि लेता है । वह अंग्रेजी बालक से पूछे गए प्रश्नो का उत्तर नहीं देता । पिता द्वारा बुध्धु कहलाना अविकार करता है, पर अंग्रेजी बोलना उसे स्वीकार नहीं । इस प्रकार शेखर गाँधी युग का एक प्रिय बाल पात्र है ।


4. शेखर ने नाटक लिखना कब आरंभ किया? क्‍यों?

=> शेखर असहयोग और स्वदेशी आंदोलनों से प्रभावित था । उसे विदेशी मात्र से घृणा हो गई थी । वह अंग्रेजी भाषा को नफरत करने लगा । परिवार के नियंत्रण से किसी आंदोलन में भाग नहीं ले सकता था । ऐसी स्थिति में उसने नाटक लिखना शुरू किया । शेखर को गांधीजी के प्रति अपनी अपार श्रध्धा व्यक्त करनी थी । साथ ही उसे अपने हिंदी ज्ञान को भी प्रभावित करना था । इसीलिए अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए शेखर ने नाटक लिखना आरंभ किया ।


------------------------------------------------


Q-4. बिलोम शब्द लिखिए :


(1) सहयोग - असहयोग

(2) विदेशी - स्वदेशी

(3) बाहर - भीतर

(4) दुश्मन - दोस्त

(5) अंकुश - निरंकुशता


-------------------------------------------------


Q-5. समानार्थी शब्द लिखिए :


(1) अनुमति - आज्ञा

(2) कष्ट - तकलीफ

(3) निरंतर - लगातार

(4) आज्ञाद - स्वतंत्र


-------------------------------------


Q-6. मुहावरें का अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए:


1. मुँह काला होना --  बदनाम होना

=> वाक्य - खराब कर्म करोगे तो मुँह काला होगा ही ।


------------------------------------


👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનની PDF Download કરવા માટે નીચે ક્લિક કરો

----- Send 'Hi" via whatsapp for PDF
( ₹10 Charge will be applicable for PDF )




👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનનો યુટ્યુબ માં વિડિયો જોવા માટે નીચે ક્લિક કરો






-------Thanks for visit------


No comments:

Post a Comment