Solutions

You can find every subjects svadhyay solutions and other useful solutions.

Breaking

Sunday, 24 May 2026

Std 9 Hindi Ch.15 Daajyu Svadhyay Solution || दाज्यू ||

 


Q-1. सही विकल्प चुनकर उतर लिखिए :


1. मदन का गाँव किस पहाड़ी क्षेत्र में था ?

(A) मसूरी

(B) शिमला

(C) दार्जिलिंग

(D) अल्मोड़ा


Answer: (D) अल्मोड़ा


2. कहानी के अंत में नए ग्राहक हेमंत को मदन ने अपना नाम क्या बताया ?

(A) मदन

(B) पहाड़ी

(C) बॉय

(D) बेयश


Answer: (C) बॉय


------------------------------------------


Q-2. निम्न प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उतर दीजिए :


1. मदन का गाँव किस पहाड़ी क्षेत्र में था ?

=> मदन का गाँव अल्मोड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में था l


2. नए ग्राहक हेमंत को मदन ने अपना नाम क्या बताया ?

=> नए ग्राहक हेमंत को मदन ने अपना नाम बॉय बताया l


3. जगदीशबाबु के व्यवहार से मदन को चोट क्यों लगी ?

=> जगदीशबाबु के व्यवहार से मदन को चोट पहुँची क्योंकि अपने प्रति उसके अपनत्व पर प्रहार किया था l


---------------------------------------------------


Q-3. सविस्तार उतर दीजिए :


1. जगदीशबाबु को पहले-पहले नए शहर में आकर कैसा लगता था?

=> जगदीशबाबू अपने गाँव से बहुत दूर के शहर में आए थे l वे अकेले थे l यहाँ का वातावरण उनके गाँव के वातावरण से बिल्कुल भिन्न था l गाँव में यहाँ के चोक जैसी चहल-पहल नहीं थी l वहाँ कैफे जैसा शोरगुल नहीं था l उन्हें लगता था जैसे वे अपनेपन की सीमा से बहुत दूर आ गए है l इस तरह जगदीशबाबू को पहले-पहले नए शहर में आकर बहुत अकेलापन लगता था l


2. प्रारंभ में जगदीशबाबु का व्यवहार मदन के प्रति कैसा था ?

=> कैफे में मदन से परिचय होने पर जगदीशबाबू इस नए शहर में अपना अकेलापन भूल गए थे l दो-चार दिनों में मदन उन्हें ‘दाज्यू’ कहकर बुलाता और वे भी स्नेह से पेश आते l उन दोनों में मौसम की बाते होती l मदन उन्हें कम खाने की शिकायत करता l मदन को वे ‘दाज्यू’ (बड़ाभाई) जैसे लगते थे l इस तरह प्रारंभ में जगदीशबाबु का मदन के प्रति व्यवहार बहुत स्नेहपूर्ण और अपनत्व से पूर्ण था l


3. जगदीशबाबु ने मदन को ‘दाज्यू’ कहने पर क्यों डांटा ?

=> आरंभ में मदन को अपने क्षेत्र का लड़का समझकर अच्छा लगा था l वह उन्हें ‘दाज्यू’ (बड़ेभाई) से संबोधित करता था l लेकिन आख़िरकार मदन कैफे का एक बॉय था , जब की जगदीशबाबु मध्यमवर्ग के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे l मदन कैफे में सबके सामने उन्हें ‘दाज्यू’ कहता था l यह जगदीशबाबु को पसंद नहीं आया l इससे उनकी प्रतिष्ठा को धक्का पहुँचता था l इसलिए उन्होंने ‘दाज्यू’ कहने पर मदन को डांटा l


4. ‘दाज्यू’ कहानी में बाल-मन की संवेदना का मार्मिक चित्रण हुआ है l समझाइए ?

‘दाज्यू’ कहानी का मुख्य पात्र मदन नौ-दस वर्ष का बाल मजदूर है l कैफे में जगदीशबाबू के मिलने पर ख़ुशी हुई थी l वहाँ बड़े भाई को ‘दाज्यू’ कहते थे l मदन को ऐसा लगा की उसका बड़ा भाई मिल गया हो l दोनों में निकटता आ गई थी l लेकिन एक दिन जगदीशबाबु ने उसे डाटा तो मदन को गहरी चोट लगी l जिसे बड़ा भाई मानता था उसने डाटा तो सहन न कर सका l और रोने लगा l इसके बाद जगदीशबाबु उसके ‘दाज्यू’ नहीं रहे l वह उनके लिए सिर्फ ‘बॉय’ रह गया l


---------------------------------------------------


👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનની PDF Download કરવા માટે નીચે ક્લિક કરો

----- Send 'Hi" via whatsapp for PDF
( ₹10 Charge will be applicable for PDF )




👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનનો યુટ્યુબ માં વિડિયો જોવા માટે નીચે ક્લિક કરો 







-----Thanks for visit------

No comments:

Post a Comment