Q-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उतर एक-एक वाक्य में लिखिए:
1. जहाज का पंछी जहाज से उडकर फिर कहाँ आता है?
=> जहाज का पंछी जहाज से उडकर फिर जहाज पर ही आता है |
2. सूरदास के मधुकर को करील फल क्यों नहीं भाता?
=> सूरदास के मधुकर को करील फल नहीं भाता, क्योंकि उसने कृष्णाभक्ति का अंबुज-रस चख लिया है |
3. बालकृष्ण के मुख पर किसका लेप किया हुआ है?
=> बालकृष्ण के मुख पर मखन का लेप किया हुआ है |
4. सुर धन्य क्यों हुए ?
=> सुर धन्य हुए, क्योंकि उन्हें श्रीकृष्ण की दुर्लभ छबी के दर्शन हो गए है |
----------------------------------------------
Q-2. निम्नलिखित प्रश्नों के उतर विस्तार से लिखिए:
1. सूरदास जी ने किन उदाहरणों द्वारा अपनी अनन्य भक्ति भावना प्रकट की है ?
=> सूरदास जी कहते हैं कि मैं श्रीकृष्णरूपीजहाज का पंछी हूं |मैं उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा सकता | श्री कृष्ण की महिमा भूलकर मैं और किसी देवता का ध्यान नहीं कर सकता | श्री कृष्ण जेसीगंगा का जल मिलने के बाद मुझे कुए का जल पीने की चाह नहीं है | मेरा मन मधुकर श्रीकृष्ण की भक्ति का अंबुज चखने के बाद अन्य किसी रस की इच्छा नहीं रखता | मेरे प्रभु तो कामधेनु के समान है | उनको छोड़कर मैं बकरी का दूध दुहने क्यों जाऊं | इस प्रकार सूरदास जी ने उनके उदाहरणों द्वारा अपनी भावना प्रकट की है |
2. बालक श्री कृष्ण के स्वरूप का वर्णन कीजिए ?
=> बालक श्रीकृष्ण की मूर्ति बड़ी मनोहर है | अपने हाथों में मक्खन लिए घुटनों के बल चल रहे हैं | उनके मुंह में मक्खन लगा हुआ है | उनके गाल सुंदर और आंखें चंचल है| उनके माथे पर गोरोचन का तिलक लगा हुआ है | उनकी लटे मदमस्त भौरों जेसी सुंदर लग रही है | वह अपने गले में कठुला की माला पहने हुए हैं | इस प्रकार श्री कृष्ण की छबी अत्यंत मनमोहक है |
3. सूरदास अपने आपको धन्य क्यों मानते हैं ?
=> सूरदास श्री कृष्ण के अनन्य भक्त हैं | श्री कृष्ण के अतिरिक्त अन्य किसी का ध्यान नहीं करते | श्री कृष्ण की मनमोहक छबी सदा उनकी आंखों में बसी रहती है | यह छबी उन्हें अनुपम सुख प्रदान करते है| श्री कृष्ण की इस छबी को दुर्लभ मानते हैं | उन्हें अपने प्रभु की इस अनोखी मूर्ति के दर्शन हुए हैं | इसीलिए वे अपने आप को धन्य मानते हैं |
------------------------------------------
Q-3. तत्सम रूप दीजिए :
1. अनत
=> उतर: अन्यत्र
2. पंछी
=> उतर: पक्षी
3. महातम
=> उतर: माहात्म्य
4. पियासौ
=> उतर: प्यासा
5. दुरमति
=> उतर: दुर्मति
6. लट
=> उतर: केश्गुच्छ
7. मधुही
=> उतर: मध
8. केहरी
=> उतर: केसरी
--------------------------------------
Q-4. समानार्थी शब्द लिखे:
1. पक्षी
=> उतर: खग
2. अंबुज
=> उतर: जलज
3. कप
=> उतर: कुआँ
4. मधुकर
=> उतर: भ्रमर
5. धेनु
=> उतर: गाय
6. छेरी
=> उतर: बकरी
7. नवनीत
=> उतर: मक्खन
8. लोचन
=> उतर: नयन
9. कंठ
=> उतर: गला
10. नरव
=> उतर: नाख़ून
-------------------------------------------

No comments:
Post a Comment