Solutions

You can find every subjects svadhyay solutions and other useful solutions.

Breaking

Tuesday, 14 April 2026

Std 9 Hindi Ch.8 Gulmarg Ki Khidki Se Ek Raat Svadhyay Solution || गुलमर्ग की खिड़की से एक रात ||

 


Q-1. निम्न प्रश्नोंके उतर एक-एक वाक्य में लिखिए : 


1. गुलमर्ग का भौगोलिक वातावरण कैसा है?

=> गुलमर्ग उंचाई पर पहाडियों से घिरा हुआ ठंडा स्थान है |


2. लेखक ने गुलमर्ग के साथ व्यक्ति को आत्मीयता बढ़ने का क्या कारण बताया है?

=> लेखक ने गुलमर्ग के अपार आकर्षण को उसके साथ व्यक्ति की आत्मीयता बढ़ने का कारण बताया है|


3. खिड़की के पास खड़ा लेखक बरसाती घटा को देखकर किस बात की प्रतीक्षा करने लगा ?

=> खिड़की के पास खड़ा लेखक बरसाती घटा को देखकर इस बात की प्रतीक्षा करने लगा कि वह (घटा) तक पहुंचे और उसे अपने में लपेट लें |


4. तूफान के एकाएक रुक जाने पर लेखकों को कैसा अनुभव हुआ ?

=> तूफान के एकाएक रुक जाने पर लेखक को ऐसा अनुभव हुआ जैसे उसका दम घुटने लगा हो |


5. लेखक को किस बात का अफसोस हुआ ?

=> लेखक को अफसोस हुआ कि वह बरसाती घटा उसके बराबर नहीं हो सकी |


6. लेखक ने गुलमर्ग को पगडंडियों के लिए क्या उपमा दी ?

=> लेखक ने गुलमर्ग की पगडंडियों के लिए पतली पतली नरम बाहों की उपमा दी |


-----------------------------------------


Q-2. निम्न प्रश्नोंके उतर दो-दो वाक्य में लिखिए :


1. गुलमर्ग एसे विदा होते समय सैलानियों को कैसा एहसास होता है ?

=> गुलमर्ग में रहते हुए सैलानियों को उससे गहरी आत्मीयता हो जाती है इसीलिए वहां से विदा लेते समय उन्हें अपने आप से बिछड़ने का अनुभव होता है |


2. लेखक ने गुलमर्ग के दिन को वाचाल क्यों कहा ?

=> गुलमर्ग में रात आते ही सब कुछ खामोश हो जाता है |दिन में सैलानियों के कारण वहां बहुत चहल-पहल रहती है |इसलिए लेखक ने गुलमर्ग के दिन को वाचाल कहा |


3. सैलानी कब और क्यों सिंहरजाते हैं ?

=> सैलानी बर्फबारी होने पर अत्यंत ठंडक के कारण सिंहर जाते हैं |


4. लेखक की प्रतीक्षा असफल क्यों हुई ?

=> तूफानी हवा के साथ आ रही बरसती घटा से गिर जाने की प्रतीक्षा कर रहा था | लेकिन तूफान रुक जाने से घटा उस तक नहीं पहुंची | इसीलिए लेखक की प्रतीक्षा असफल हुई |


------------------------------------------


Q-3. निम्न प्रश्नों के पांच-छ वाक्यों में लिखिए:


1. लेखक को एसा क्यों लगता है की गुलमर्ग को कभी पूरा देखा नहीं जा सकता?

=> गुलमर्ग में रहकर वहाँ के साथ व्यक्ति की आत्मीयता बहुत गहरी हो जाति है l वहाँ व्यक्ति सपाट मैदान का एक हिस्सा समझने लगता है l वहाँ के जिस परिसर में व्यक्ति रहता है, वह उसके भीतर समा जाता है l आत्मीयता का कोई और-छोर नहीं होता l इसलिए लेखक को लगता है की गुलमर्ग को कभी पूरा देखा नहीं जा सकता l


2. ‘दिन में गुलमर्ग की शोभा’ का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए l

=> दिन में गुलमर्ग का हरा-भरा रूप आँखों को मुग्ध कर देता है l धरती से लेकर आकाश तक हरियाली दिखाई देती है l हरी घास के बिच तरह-तरह के रंग बिरंगे फुल खिलते है l वातावरण में नई नई कोपले फूट आती है l लोग घुड़सवारी का आनंद लेते नजर आते है l हर क्षण नए अनुभव और रोमांच की सृष्टि होती है l आकाश में बादलो के दीप दिखाई देते है l पगड़डियों भेड़- बकरियाँ के खड़ा से ढक जाती है l इस तरह दिन में गुलमर्ग की शोभा देखने लायक होती है l


3. प्रकाश,बादल तथा हवा के कारण गुलमर्ग-दर्शन में आए रोमांच का वर्णन कीजिए l

=> गुलमर्ग प्रकृति की कीड़ास्थली है l बर्फ से ढके पहाड़ो पर सूर्य का प्रकाश सुनहली आभा प्रकट करता है l आकाश से बरसते बर्फ के कण प्रकाश में उज्जवल हो उठते है l बादलो के समूह आकाश में ऐसे विचरते है जैसे नन्हे द्रीय इधर-उधर भटक रहे हो l सुहावनी हवा एका एक तूफान का रूप ले लेती है, तेज हवा के साथ बरसाती घटाऐ तेजी से आगे बढ़ती है l बीच-बीच में बिजली भी कौधने लगती है l इस प्रकार प्रकाश बादल और हवा के कारण गुलमर्ग एक अनोखे रोमांच से भर जाता है l


-------------------------------------------


Q-4. निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए l


1. गुलमर्ग में सपने फुल बनकर उगते है – हरियाली के आर-पार लाल-लाल छतो के ऊपर आकाश में l

=> गुलमर्ग के रंगीन फूल रंगीन और संदर सपनों की तरह होते है l हरी-भरि घास पर दूर-दूर तक फुल ही फुल दिखाई देते है l लाल रंग की छतो पर भी फुल नजर आते हैl


2. रंगीन बिन्दुओ का पूरा विस्तार एक बार सिहर जाता है और अपने को समटने लगता है l

=> मौसम सुहावना था l हरी घास पर बैठ रंग – बिरंगे कपड़े पहने हुए तरह-तरह के सैलानी सुहावने वातावरण का आनंद रहे थे l तभी बुँदे गिरने लगी और सैलानी उठ-उठकर सुरक्षित जगहों में जाने लगे l


------------------------------------------------------------------------


Q-5. हरियाली का सपना कुहासे के फुल में बदल जाता है – यह दृश्य किस समय का है ?

=> (क) सायंकाल


Q-6. (१) उचित उपसर्ग जोड़कर उनके विरुद्धार्थी शब्द बनाईए :

. १. साधारण - २. मान - ३. उदार - ४. रंग - ५. स्मृति -

=>  १. असाधारण

२. अपमान

३. अनुदार

४. बेरंग

५. विस्मृति


Q-6. (२) उचित प्रत्यय जोड़कर विशेषण शब्द बनाईए :

१. सुरमा - २. बरसात - ३. तूफान - ४. चमक - ५. विस्फोट -

=>  १. सुरमई

२. बरसाती

३. तूफानी

४. चमकदार

५. विस्फोटक


Q-6. (३) उचित प्रत्यय जोड़कर संज्ञा शब्द बनाईए :

 १. लाल - २. खामोश - ३. कमजोर - ४. आकर्षक -

=>  १. लालिमा

२. ख़ामोशी

३. कमजोरी

४. आकर्षण


-------------------------------------------


Q-7. वाक्य में प्रयोग कीजिए :


1. विस्फोट

=>  बम विस्फोट से आसपास के मकान हिल उठे l


2. आकर्षण

=>  तितलियों को फूलो का बड़ा आकर्षण रहता है l


3. पारदर्शक

=>  धना कोहरा अब पारदर्शक होने लगा है l


4. रोमांचक

=>  जादूगर ने बड़े रोमांचक खेल दिखाए l


------------------------------------------------


👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનની PDF Download કરવા માટે નીચે ક્લિક કરો

Download PDF




👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનનો યુટ્યુબ માં વિડિયો જોવા માટે નીચે ક્લિક કરો 






-----Thanks for visit-----


No comments:

Post a Comment