Q-1. निम्नलिखित प्रश्नों की एक एक वाक्य में उत्तर लिखिए:
1. समाचार पत्र में कौन-कौन से समाचार भरे रहते हे?
= > आज समाचार पत्र में चोरी डकैती तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचार भरे रहते हैं|
2. देश का वातावरण आज कैसा बन गया है?
= > देश का वातावरण आज लगता है कि देश में कोई ईमानदार आदमी ही नहीं बचा है|
3. भारतवर्षने किसको अधिक महत्व नहीं दिया है?
= > भारतवर्षने भौतिक वस्तुओ के संग्रहको अधिक महत्व नहीं दिया है|
4. मनुष्य के मनमे कौन-कौन से विकार है?
= > मनुष्य के मनमे काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकार है|
5. बस-कंडक्टर क्या लेकर लौटा था?
= > बस-कंडक्टर खाली बस लेकर तथा लेखक के बच्चों के लिए दूध और पानी लेकर लौटा था |
--------------------------------------------------
Q-2. निम्नलिखित प्रश्नों के दो-तीन वाक्योंमें उत्तर लिखिए:
1. लोगोंमे महान मूल्यों के बारे में आस्था क्यों गई है?
= > इमानदारी और परिश्रम करके कमानेवाले लोग पिस रहे हैं और झूठ तथा फरेब का रोजगार करनेवाले फल-फुल रहे हैं | इसलिए लोगों में महान मूल्यों के बारे आस्था हिल गई है |
2. लेखक क्या देखकर हताश हो जाना उचित नहीं मानते?
= > लेखक कहते हैं की आजकल इमानदारी और परिश्रम के बदले झूठ और फरेब का बाजार गर्म हैं | उपरी दिखाई देनेवाली इस मानवसर्जित स्थिति से हताश हो जाना उचित नहीं हैं |
3. देश के दरिद्रजनो की हिन् अवस्था दूर करने के लिए क्या किया गया है ?
= > देश के दरिद्रजनो की हिन् अवस्था दूर करने के लिए शासनने कायदे-कानून बनाए है | इनका उदेश है की कृषि, उध्योग, वाणिज्य, आरोग्य और शिक्षा के क्षेत्रो में लोगों की स्थिति अधिक उन्नत और सुचार बनाया जाए |
4. कविवर रविन्द्रनाथ ठाकुर ने प्रार्थना – गीत द्वारा भगवान से क्या याचना की है ?
= > कविवर रविन्द्रनाथ ठाकुर ने प्रार्थना – गीत द्वारा भगवान से यह याचना की है की संसार में केवल नुकसान उठाना पड़े, धोखा खाना पड़े तो भी मैं विचलित न होऊ| एसे अवसरों पर भी प्रभो! मुझे एसी शक्ति दो की में तुम पर संदेह न करूं |
------------------------------------------------------
Q-3. निम्नलिखित प्रश्नों के पाँच – छ वाक्योंमें उत्तर लिखिए:
1. लेखक का मन क्यों बैठ जाता है?
= >हमारे देश के अखबार चोरी, डकैती, तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचारों से भरे रहते हैं| राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं| ऐसा लगता है कि जैसे देश में कोई ईमानदार ही नहीं रह गया| लोग हर व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखते हैं| जो जितने ऊंचे पद पर है उतने ही दोष दिखाई जाते हैं| सब अपने स्वार्थों में लिप्त है| देश के हित की बातें बहुत कम ही रही है| देश और समाज की ऐसी दशा देखकर लेखक का मन बैठ जाता है|
2. भारतवर्षको ‘महामानव समुद्र’ क्यों कहा गया है?
= > भारतवर्ष एक प्राचीन और विशाल देश है| सदियों से यहां अनेक जातियां आई और यही बस गई| विदेशों से अनेक धर्मावलंबी यहां आए और यहीं के होकर रह गए| इस तरह भारत आर्य और द्रविड़, हिंदू, मुसलमान, यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलन भूमि| भारतीय सभ्यता में विदेशी सभ्यता का भी प्रभाव है| यहां की संस्कृति में विदेशी संस्कृतियाँ घुल-मिल गई है| भारतीय समाज में देशी-विदेशी लोग आए और समा गए हैं| इसलिए भारतवर्ष को ‘महामानव समुद्र’ कहा गया है|
3. धर्म को भारतवर्ष में श्रेष्ठ क्यों माना गया है?
= > शासन और समाज की सुख-सुविधा के लिए सरकार कानून बनाती है| लेकिन भारतीयों के लिए धर्म कानून से बड़ा है| धर्म के कारण ही सेवा सच्चाई, ईमानदारी और आध्यात्मिकता आदि बने हुए हैं| धर्म के भय से मनुष्य झूठ और चोरी को गलत समझता है| धर्मबुद्धि के कारण ही लोग दूसरों को पीड़ा पहुंचाना पाप मानते हैं| धर्मबुद्धि ही लोभ, मोह, काम, क्रोध आदि विकारों पर संयम रख सकती है और निकृष्ट आचरण करने से रोकती है| इसलिए धर्म को भारतवर्ष में श्रेष्ठ माना गया है|
4. कंडक्टर ने अपनी इमानदारी कैसे बताई?
= > एक बार लेखक सपरिवार बस यात्रा कर रहे थे| गंतव्य स्थान से लगभग 5 मील पहले एक सुनसान स्थान पर बस खराब हो गई| कंडक्टर समझ गया कि यह बस अब आगे नहीं जा सकती| तो वह साइकिल लेकर चला गया| उस समय रात के 10:00 बजे थे| यात्री बस ड्राइवर पर क्रोध करने लगे| लेखक के बच्चे भोजन और पानी के लिए व्याकुल थे| यात्री ड्राइवर को मारने के लिए तैयार हो गए| बस उसी समय कंडक्टर एक खाली बस लेकर आया| यात्री उसमें सवार हो गए| कंडक्टर लेखक के बच्चों के लिए पानी और दूध भी लाया था| इस तरह बस कंडक्टर ने अपनी ईमानदारी और सज्जनता बताई|
------------------------------------------------
Q-4. (अ) मुहावरे का अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :
1. मन बैठ जाना
= > उदास होना – वाक्य: बार-बार की असफलता से उसका मन बैठ गया है |
2. पर्दाफाश करना
= > भेद खोलना – वाक्य: चोर पकड़ा गया तो उसने साथियों का पर्दाफाश कर दिया |
3. फलना – फुलना
= > समृध्ध होना – वाक्य: महात्मा ने मुझे फलने-फूलने का आशीर्वाद दिया |
4. चहेरे पर हवाइयाँ उड़ना
= > चहेरे का रंग फीका पड़ना – वाक्य: लोगों का क्रोध देखकर कंडक्टर के चहेरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं |
5. ढाढस बंघाना
= >तसल्ली देना – वाक्य : पुलिसने गरीब मजदुर को ढाढस बंघाया |
6. कातर ढंगसे देखना
= > भयभीत होकर देखना – वाक्य : उदय नक़ल करते हुए पकड़ा गया तो बड़े कातर ढंग से निरीक्षक की और देखने लगा |
---------------------------------------------------
Q-4. (ब) शब्दसमूह के लिए एक शब्द बताइए :
1. धर्म से डरनेवाला
= > धर्मंभीर
2. मिलन की भूमि
= > मिलनभूमि
3. सुख देनेवाला
= > सुखद
------------------------------------
Q-5. विशेषण बनाइए:
1. भारत
= > सब धर्मो के प्रति आदर करना भारतीय संस्कृति है|
2. समाज
= > क्रोधी व्यक्ति सामाजिक स्थितिमें सुधार लाया जा सकता है|
3. क्रोध
= > क्रोधी व्यक्ति अपना ही नुकसान करता है |
4. समय
= > हर समाज की अपनी सामयिक समस्याए होती है |
5. धर्म
= > व्यक्ति को अपने धार्मिक संस्कार ही अच्छे व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते है |
-----------------------------------------------
Q-6. भाववाचक बनाइए:
1. डाक
= > पूरा गाव डकैती के कारण भयभीत हो गया |
2. आदमी
= > आदमी ससे आदमियत चली जाए तो कौन अच्छा व्यवहार करेगा |
3. बहुत
= > आजकल हर आदमी बहुत दू:खी है |
4. सभ्य
= > देश के दिन-दू:खियों के प्रति सभ्यतापूर्ण व्यवहार कौन करता है |
5. मानव
आज किसी के दिल में मानवता नहीं रही |
----------------------------------------------------
Q-7. विरोधी शब्द बनाइए:
1. ईमानदार
= > बेईमान
2. भ्रष्टाचार
= > सदाचार
3. आतंरिक
= > बाह्य
4. सबल
= > निर्बल
-------------------------------------------

No comments:
Post a Comment