Solutions

You can find every subjects svadhyay solutions and other useful solutions.

Breaking

Friday, 1 May 2026

Std 9 Hindi Ch.11 Ek Yatra Yah Bhi Svadhyay Solution || एक यात्रा यह भी ||

 


Q-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उतर एक-एक वाक्य में लिखिए l


1. लेखक को ग्वालियर क्यों जाना पड़ा ?

=> लेखक को एक डॉक्टर से मिलने के लिए ग्वालियर जाना पड़ा l


2. लेखक के न कहने पर भी ऑटोवाला उनका इंतजार क्यों करने लगा ?

=> लेखक के न कहने पर भी ऑटोवाला उनका इंतजार करने लगा क्योकि, वह उन्हें होटल तक भी पहुँचाना चाहता था l इसलिए ऑटोवाला इंतजार करने लगा l


3. लड़की ने मोहन से घिघियाते हुए क्या कहा ?

=> लड़की ने मोहन से घिघियाते हुए मोहन से कहा “ मुझे बचा लो l”


4. मोहन लड़की से विवाह करने क्यों तैयार हो गया ?

=> लड़की सुंदर और परिचित थी l शादी न करे तो उसकी जिंदगी खतरे में थी l इसलिए विवाह करने के लिए तैयार हो गया l


5. थानेदार की क्या विशेषता थी ?

=> थानेदार की विशेषता थी की वह कवी भी था और उसकी कविताऐ मानवीय संवेदना से भरि होती थी l


6. मोहन ने ज्यादा पैसे लेने से क्यों इन्कार किया ?

=> मोहनने ज्यादा पैसे लेने से इन्कार किया क्योकि लेखक दंपति से मिला प्रेम उसके लिए पैसो से बढ़कर था l


-------------------------------------------------


Q-2. निम्न प्रश्नों के उतर दो-तीन वाक्यों में लिखिए :


1. लेखक ने ऑटोवाले की बात को स्वीकृति क्यों दी ?

=> लेखक ने ऑटोवाले की जिंद और आवाज में एक प्रकार का आकर्षण महसूस किया l उससे प्रभावित होकर उन्होंने उसके रिक्षा में बैठने की स्वीकृति दी l


2. मोहनकी पारिवारिक स्थिति क्या थी ?

=> मोहन का घर आगरा में था l माँ बाप के गुजर जाने के बाद बड़े भाई ने उसकी परवरिश की थी l बड़ा भाई वकील था और शादीशुदा था l मोहन बी.ए पास करने के बाद नौकरी खोज रहा था l


3. लड़की किस बात के लिए तैयार नहीं थी ? क्यों ?

=> लड़की के माँ –बाप उसे एक अधेड़ के साथ बेच रहे थे l लड़की उस खूसट के साथ जाने को तैयार नहीं थी l क्योकि इससे उसकी जिंदगी बरबाद होने की संभावना थी l


4. लेखक मोहन को ‘बहुत बड़ा’ क्यों बताते है ?

=> लोग बात बड़ी करते है पर व्यवहार में नहीं लाते इसके बदले मोहन ने एक लड़की को पत्नी बनाकर दुर्दशाग्रस्त से बचा लिया l इसी मानवतापूर्ण साहस के कारण लेखक उसे ‘बहुत बड़ा’ बताते है l


------------------------------------------------


Q-3. निम्नलिखित प्रश्नों के पांच-छ वाक्यों में उतर लिखिए :


1. लेखक यात्रा से क्यों डरते थे ?

=> लेखक यात्रा प्रिय नहीं थे l यात्रा पर निकलते समय वे सोचते है की कैसे कैसे लोग रास्ते में मिलेगे l नए शहर के लोगो का कैसा व्यवहार होगा l सबसे अधिक परेशानी उन्हें ऑटोवाले के बारे में सोचकर होती थी l नए शहर के ऑटोवाले मनमानी करके किराया माँगेगे इन्ही कारणों से लेखक यात्रा से डरते थे l


2. मोहन का चरित्र चित्रण कीजिए l

=> मोहन बी.ए पास था l उसकी अपनेपन की वाणी सबको अपना बना लेती थी l वह धन से अधिक संबंधो को महत्व देता है l संकट में पड़ी लड़की को अपनाकर वह अपने साहस और मानवता का परिचय देता है l उसे अपनाने में अपनी बलि चढ़ा देता है l अपने इन्ही गुणों के कारण मोहन लेखक की नजरो में बहुत ऊँचा हो जाता है l


3. लेखक के साथ मोहन ने अपनापन कैसा जताया ?

=> मोहन ने शुरू से ही लेखक का दिल जीत लिया था l वह लेखक को ;बाबूजी’ और उनकी पत्नी को ‘अम्मा’ कहता था l स्टेशन पर विदा होते समय लेखकने पांचसो रुपये दिए तो इन्कार कर दिया l लेखक और उनकी पत्नी को पाकर जैसे उसे माँ-बाप मिल गए है l लेखक के पैसे लेने में उसे परायापन महसूस हुआ l लेखक को अपना नंबर देकर संपर्क करते रहना ऐसा आग्रह किया lइस प्रकार लेखक के साथ मोहनने अपनापन जताया l


------------------------------------------------


Q-4. निम्नलिखित विधान किसने किससे और क्यों कहे ?


1. “इससे विवाह्कारना प्रीतिकर भी होगा और मानवीय भी” l

=> यह विधान मोहन ने थानेदार से कहा क्योंकि लड़की सुंदर और परिचित थी l


2. “भाई हरक्षेत्र में कोई न कोई मसीहा दिखाई पड़ ही जाता है l”

=> यह विधान लेखकने मोहन से कहा है क्योंकि थानेदार ने लड़की की शादी कराने में मदद की थी l


3. “मुझे इतना पराया न कीजिए बाबूजी l”

=> यह विधान मोहन ने बाबूजी से कहा है, क्योंकि वे मोहन को आग्रह कर पारिश्रमिक दे रहे थे l


-----------------------------


Q-5. विकल्पों की सही जोड़ मिलाईए :


1. ऑटोवाले ने लेखक को नई जगह पर पहुँचा दिया क्योंकि ...........

(A) लेखक को दूसरी जगह घूमने जाना था l

(B) वहाँ डॉक्टर हाजिर नहीं था l

(C) डॉक्टर ने क्लिनिक की जगह बदल दी थी l


Correct Answer: (C) डॉक्टर ने क्लिनिक की जगह बदल दी थी l


2. बात करते हुए मोहन रुक गया और चुप्पी सी छा गई , क्योंकि .....

(A) कोई अवांछित घटना घटी थी l

(B) नौकरी की तलाश में उसे आगरा से भटकते हुए ग्वालियर आना पड़ा l

(C) उसे एक लड़की मिल गई l


Correct Answer: (A) कोई अवांछित घटना घटी थी l


3. लेखक को मोहन की बात कहानी-कथा सुन रहे हो ऐसी लगी, क्योंकि .......

(A) लेखक सोचने लेगे की कोई थानेदार ऐसा सहदय व्यवहार कर सकता है l

(B) लेखक को मोहन की बात पर विश्वास नहीं आ रहा था l

(C) मोहन कोई कहानी सुना रहा था l


Correct Answer: (A) लेखक सोचने लेगे की कोई थानेदार ऐसा सहदय व्यवहार कर सकता है l


4. मोहनने ज्यादा पैसे लेने से इन्कार कर दिया, क्योंकि .......

(A) मोहन चाहता था की उसे इतना पराया न समझा जाय l

(B) वह परिश्रम से ज्यादा पैसे लेने के पक्ष में नहीं था l

(C) वह चाहता था की लेखक दोबारा ग्वालियर आए तो उसके ही ओटो का उपयोग करे l


Correct Answer: (A) मोहन चाहता था की उसे इतना पराया न समझा जाय l


-----------------------------------


Q-6. मुहावरों का अर्थ देकर वाक्य प्रयोग कीजिए l


1. पाला पड़ना – संबंध जुड़ना l

वाक्य – मुझे पता नहीं था की तुम जैसे लोगो से मेरा पाला पड़ेगा l


2. असमजस में पड़ना – उलझन में पड़ना, निर्णय न कर पाना l

वाक्य – आप कहाँ इलाज कराऐगे , ऐसा पूछने पर पिताजी असमंजस में पद गए l


3. दामन थम लेना – आश्रय लेना l

वाक्य- बड़े भाई का दामन थामकर वह शहर में रहने लगा l


------------------------------------------


Q-7. विरुधार्थी शब्द बनाईए :


१. वांछित × अवांछित 

२. परिचित × अपरिचित

३. समस्या × समाधान

४. मसीहा × शैतान

५. प्रीति × नफ़रत

६. संतोष × असंतोष

७. शोषण × पोषण


-----------------------------------------------


👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનની PDF Download કરવા માટે નીચે ક્લિક કરો

Download PDF



👉આ સ્વાધ્યાયના  સોલ્યુશનનો યુટ્યુબ માં વિડિયો જોવા માટે નીચે ક્લિક કરો 




-----Thanks for visit-----

No comments:

Post a Comment