Q-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उतर एक दो वाक्यों में लिखिए :
1. भारत को प्रकृति का लीला-स्थल क्यों कहा है ?
=> भारत में हिमालय के समान मनोहर पर्वत तथा गंगा जैसी पवित्र नदिया है l इसलिए इस देश को प्रकृति का लीला स्थल कहा है l
2. भारतवर्ष को वृद्ध क्यों कहा गया है ?
=> भारत संसार का सबसे पुराना देश है l इसलिए उसे वृद्ध कहा है l
3. विधाता ने नर-सृष्टि का विस्तार कहाँ से किया है ?
=> विधाता ने नर सृष्टि का विस्तार भारत से किया है l
4. आर्य किन-किन विषयो में आचार्य थे ?
=> आर्य सभी विधाओ में तथा कला-कौशल में आचार्य थे l
5. आर्या की संतान आज किस स्थिति में जी रही है ?
=> आर्या की संतान आज अधोगति में जी रही है l
6. आर्यों की क्या विशेषताएँ रही है ?
=> आर्य हंमेशा स्वार्थ से अधिक परोपकार को महत्व देते है l वे मोह से दूर रहे है और निष्क्रिय रहना पसंद नहीं करते l
-----------------------------------
Q-2. निम्न प्रश्नों के उतर पांच-छ वाक्यों में लिखिए :
1. गुप्तीजी ने भारत के गौरव को किस रुपमे हमारे सामने रखा है ?
=> गुप्तीजी कहते है की भारत प्रकृति का पुण्य लीला स्थल है l यह ऋषियो की पावन भूमि है l भारत ही संसार का सिरमौर है l भगवान की बनाई भव- भुतियो का सबसे पहला भंडार भारत वर्ष ही है l यहाँ के निवासी आर्या की यह प्रसिद्ध भूमि है l आर्यों ने ही संसार को विधा और कला- कौशल की शिक्षा दी l इस प्रकार कवी ने भारत के गौरव को हमारे सामने रखा है l
2. भारतवासियों के बारे में गुप्तजी क्या कहते है ?
=> गुप्तजी के अनुसार भारतवासी आर्यों की संतान है l एक समय था जब आर्या विधा और कला-कौशल में सबसे आगे थे l उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता था l परंतु उन महान आर्यों की संतान होकर भी आज भारतवासी अधोगति में पड़े हुए है l प्रगति की दौड़ में वे पिछड़ गए है l फिर भी अपने महान पूर्वजो के उच्च आदर्शो को वे भूले नहीं है l
------------------------------------------
Q-3. योग्य विकल्प द्रारा रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए :-
1. भारत को ______________कहा गया है l
(A) ऋषिभूमि
(B) तपोभूमि
(C) वीरभूमि
Correct Answer: (A) ऋषिभूमि
2. वृद्ध भारतवर्ष ही संसार का ____________है l
(A) तिलक
(B) आभूषण
(C) सिरमौर
Correct Answer: (C) सिरमौर
3. विधिने ___________का विस्तार यही से किया है l
(A) नर-सृष्टि
(B) जीव-सृष्टि
(C) पशु-सृष्टि
Correct Answer: (A) नर-सृष्टि
4. भारत के निवासी ______________है l
(A) गंगोल
(B) आर्य
(C) शक
Correct Answer: (B) आर्य
5. आर्यों की संतान की आज _________हो गई है l
(A) अधोगति
(B) उन्नति
(C) अवगति
Correct Answer: (A) अधोगति
---------------------------------------
Q-4. ‘क’ विभाग को उचित ‘ख’ विभाग के साथ जोड़ते हुए पूरा वाक्य लिखिए l
‘क’ विभाग ‘ख’ विभाग
१. वृद्ध भारतवर्ष ही संसार का १. उत्कर्ष है l
२. विधा कला - कौशल के २. प्रथम भंडार है l
३. सम्पूर्ण देशो से अधिक भारत का ३. सिरमौर है l
४. भगवान की भाव भूति का ४. दुनिया में कोई दूसरा नहीं है l
५. भारत जैसा पुरातन देश ५. आर्य है l
६. भारत के निवासी ६. प्रथम आचार्य आर्य है l
=> (१ - ३) (२ - ६) (३ - १) (४ - २) (५ - ४) (६ - ५)
------------------------------------------------
Q-5. निम्नलिखित काव्य- पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए :
1. वृद्ध भारतवर्ष संसार का सिरमौर है l
=> सिरमौर का अर्थ है – सरदार अथवा श्रेष्ठ चरित्रवाला नायक l प्राचीनकाल में ज्ञान विज्ञानं के क्षेत्र में भारत आगे है l भारत ने ही विविध विधाएँ सिखाई और कला-कौशल का ज्ञान दिया l इस देश ने संसार को सभ्यता और संस्कृति के पाठ सिखाए l आज भी हमारा देश संसार को सुख,शांति और मानवता का संदेश दे रहा है l इस क्षेत्र में दुनिया उसके नेतुत्व को सरह रही है l
2. भगवान की भव-भूतियो का यह प्रथम भंडार है l
=> भवभूतिर्यो अर्थात संसार के वैभव के उपकरण l सोना,चाँदी, हीरे मोती आदि बहुमूल्य पदार्थो का भारत ने पता लगाया l रेशमी वस्त्र बनाने की कला यही विकसित हुई l इस प्रकार भारत में केवल ज्ञान-विज्ञान का विकास ही नहीं हुआ, वैभव के उपकरणों का उपयोग भी यही से आरंभ हुआ l
----------------------------------------------
Q-6. निम्न शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए :
१. अधोगति × उर्ध्वगति
२. वृद्ध × युवा
३. पुरातन × नूतन
४. प्रथम × अंतिम
५. विस्तार × संकुचन
६. पुण्यभूमि × पापभूमि
७. उत्कर्ष × अपकर्ष
८. उच्च × निम्न
---------------------------------------------------

No comments:
Post a Comment